1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. '14 के होली बा...' मार्केट में आया फगुआ का जबर गाना, सुनने वाले बोले- वाह!

'14 के होली बा...' मार्केट में आया फगुआ का जबर गाना, सुनने वाले बोले- वाह!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 12, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 02:18 pm IST

भोजपुरी कलाकार अक्सर अपने गानों और लीरिक्स से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बीच मार्केट में एक नया फगुआ गाना आ गया है और आते ही छा गया है। इस नए भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है।

Khesari Lal Yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव के फगुआ सॉन्ग ने मचाई धूम Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी गानों के बिना होली अधूरी-अधूरी लगती है। फगुआ का जश्न हो और भोजपुरी गाने ना बजें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। फगुआ पर बने भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं और इसी लोकप्रियता को देखते हुए हर साल भोजपुरी स्टार नए-नए होली गीत लेकर आते हैं। अब फगुआ आने वाला है और इससे पहले ही मार्केट में एक नए भोजपुरी गाने ने दस्तक दे दी है, जो इस होली का मजा दोगुना करने वाला है। इस भोजपुरी गाने का नाम है '14 के होली बा', जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव क नए गाने ने मचाई धूम

खेसारी लाल यादव अपने हर गाने से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही करते दिखे। होली आने के पहले ही खेसारी लाल यादव ने अपना फगुआ सॉन्ग जारी कर दिया है, जिसे सुनकर किसी के भी पैर थिरक उठेंगे। रंग और जबरदस्त बोलों से सजा ये गाना कुछ घंटे पहले ही जारी किया गया है और इसे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रिलीज होते ही छाया नया फगुआ सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा में ट्रेंडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल का ये गाना PAMMY RECORDS यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किया गया है, जिस पर कमेंट करते हुए यूजर गाने के बोलों पर प्यार लुटा रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी हैं, जिनके साथ ट्रेंडिंग स्टार की जोड़ी और केमेस्ट्री भी धांसू लग रही है।

खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है गाना

14 के होली बा में खेसारी लाल यादव और प्रिया रघुवंशी के बीच नोक-झोंक और प्यार भरे पलों को दिखाया गया है, जिसने दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक विकास यादव ने दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन