1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी के इन गानों को सुनकर मनाएं करवाचौथ का त्योहार, पतिदेव हो जाएंगे प्रसन्न

भोजपुरी के इन गानों को सुनकर मनाएं करवाचौथ का त्योहार, पतिदेव हो जाएंगे प्रसन्न

 Published : Oct 30, 2023 07:37 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 07:37 pm IST

1 नवंबर को करवा चौथ का त्यौहार है। बॉलीवुड के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी इस दिन की धूम हमेशा से ही रही है। इस पैकेज में आपको बताते हैं करवाचौथ के मौके पर सुने जाने वाले भोजपुरी के टाॅप गानों के बारे में।

Bhojpuri Songs- India TV Hindi
दिल जीत लेंगे करवाचौथ स्पेशल ये भोजपुरी गीत Image Source : DESIGN

1 नवंबर को करवा चौथ का त्यौहार है। इसके लिए शादीशुदा महिलएं जोरशोर से तैयारियां कर रहीं हैं । इस खास दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन कई तरह के पकवान बनाती हैं, फिर शाम को सोलह श्रृंगार करके चांद की पूजा करके पतिदेव के हाथों से जल ग्रहण करके अपना व्रत खोलती हैं। पूरे दिन भक्ति, भजनों के साथ करवा चौथ का दिन बीतता है। यदि आप भी करवा चौथ के लिए प्ले लिस्ट तैयार कर रहीं हैं तो उस लिस्ट में इन भोजपुरी गानों को जरुर शामिल करें।

कबहु ना साथ छूटे बलम के

आम्रपाली दुबे और मोनालिसा का भोजपुरी गाना दर्शकों का बेहद पसंदीदा गाना है । करवा चौथ के दिन ये भक्तिगीत महादेव को प्रसन्न करने के लिए खूब बजाया जाता है।

बदरी से छेड़ताटे चांद

अंजना सिंह की फिल्म 'अर्धांगिनी' में करवा चौथ का ये गाना 'बदरी से छेड़ताटे चांद' गाना भी काफी पाॅपुलर है ।इसमें  अंजना सिंह चांद का इंतज़ार करते हुए गीत गाती नजर रही हैं।  

करवाचौथ के करीले त्योहार

भोजपुरी मूवी 'त्रिशूल' का सॉन्ग 'करवाचौथ के करीले त्योहार' अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को सिंगर ममता राउत ने अपनी आवाज दी है। इसमें करवा चौथ व्रत के महत्वता को दर्शाया गया है।

साजन की सुहागन

भोजपुरी फिल्म साजन की सुहागन का गाना 'आज करवाचौथ है' को निशा उपाध्याय ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने में हसबैंड- वाइफ की रोमांटिक स्टोरी को फिल्माया गया है।  

 

हाई हील में टिकटॉक करती निकलीं गौहर खान, पीछे मुड़कर दिया पोज तभी मुड़ा पैर और...!

पत्नी अथिया की फोटोज देख फिसला KL Rahul का दिल, विश्व कप के बीच कमेंट्स में लगाया छक्का!

Bigg Boss 17 में ईशा के दोनों बॉयफ्रेंड को आया गुस्सा, शर्ट उतारकर समर्थ से लड़ने पहुंचे अभिषेक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन