1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की पत्नी ने लगाया दो बार अबॉर्शन कराने का आरोप, पहली पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की पत्नी ने लगाया दो बार अबॉर्शन कराने का आरोप, पहली पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी

 Published : Apr 28, 2022 09:28 pm IST,  Updated : Apr 29, 2022 12:01 am IST

रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला किया है।

Pawan Singh and Jyoti Singh - India TV Hindi
Pawan Singh and Jyoti Singh  Image Source : INSTAGRAM/ 999JYOTISINGH

Highlights

  • भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी।
  • उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद सुसाइड कर लिया था।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दी है। वहीं दूसरी ओर, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

'गोरी नाचे' गाने पर सपना चौधरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, उनका देसी अंदाज देख दिल हार बैठे फैंस 

अर्जी के बाद फैमिली कोर्ट पहुंची ज्योति सिंह

कोर्ट में दी गई तलाक की अर्जी के बाद भोजपुरी सुपरस्टार की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट में पहुंची थीं। लेकिन खूद अभिनेता पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसकी बाद जज ने 26 मई को पेशी की अगली तारीख तय की है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। यही वजह है कि ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह के बदले अपने माता पिता के साथ रह रही है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने अपने पति पर गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पवन सिंह शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते रहते हैं।

जब काला चश्मा और सफेद लुंगी पहनकर अक्षरा सिंह ने किया डांस, तो हुआ कुछ यूं, देखें

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद सुसाइड कर लिया था। इस दौरान पवन सिंह का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। इस बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह शादी कर ली। इस शादी के बाद अक्षरा और पवन सिंह का विवाद मीडिया में काफी दिनों छाया रहा। यहां तक की अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे। 

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से गुपचुप तरीके से रचाई शादी! फोटो बन रही है गवाह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन