1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. नया भोजपुरी गाना 'आहो राजा' रिलीज, पवन सिंह को दर्शना ने दिखाई अदाएं, इंटेंस केमेस्ट्री के हो रहे चर्चे

नया भोजपुरी गाना 'आहो राजा' रिलीज, पवन सिंह को दर्शना ने दिखाई अदाएं, इंटेंस केमेस्ट्री के हो रहे चर्चे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 30, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Nov 30, 2024 03:42 pm IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने नए गाने से हर तरफ तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में पावर स्टार का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस दर्शना के साथ उनकी जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। ये गाना एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें पवन सिंह और दर्शना का अंदाज देखने लायक है।

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह का नया गाना 'आहो राजा' रिलीज। Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह अपने नए भोजपुरी गाने 'आहो राजा' के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं। इस धमाकेदार डांस नंबर ने रिलीज के साथ ही बवाल काट दिया है। यूट्यूब पर इस रोमांटिक डांस नंबर को रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर 736 के यानी 7.36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वो भी सिर्फ 8 घंटे में। इस नए भोजपुरी गाने में पवन सिंह के साथ दर्शना की जबरदस्त और इंटेंस केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

 इस गाने को 'वेब म्यूजिक' चैनल पर अपलोड किया गया है। 'आहो राजा' में पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है और अपनी जबरदस्‍त एनर्जी के साथ उन्होंने इस गाने को और भी खास बना दिया है। म्‍यूजिक वीडियो में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा दर्शना नजर आ रही हैं, जिनका इस गाने में ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। 'आहो राजा' एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें ढेर सारी मस्ती और धमाल का भी बेहतरीन तड़का है।

झूमने पर मजबूर कर देगा आहो राजा

पवन सिंह अपने इस नए गाने को लेकर लेकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। गाने के बीट्स इतने दमदार हैं कि यह किसी को भी झूमने पर मजबूर कर दे। इसके अलावा दोनों कलाकारों यानी पवन सिंह और दर्शना की ऑनस्‍क्रीन केमिस्‍ट्री भी बेहद जबरदस्‍त है, जिसके चलते इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है।

पावर स्टार पवन सिंह ने दी है आवाज

आहो राजा की बात करें तो इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह ने आवाज दी है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इसके बोल लिखे हैं प्रिंस प्रियदर्शी ने और गाने के वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्‍ट किया है। वहीं इसकी कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी गोल्डी और सनी ने संभाली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन