1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Song: लुंगिये बिछाई देहीं का... पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना, रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा

Bhojpuri Song: लुंगिये बिछाई देहीं का... पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना, रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 25, 2024 01:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 01:38 pm IST

पावर स्टार पवन सिंह अपने धमाकेदार गानों से अक्सर ही धूम मचाते हैं और अब एक बार फिर उनका एक गाना यूट्यूब पर छाया है। उनका नया गाना 'लुंगिये बिछाई दिही का' भी यूट्यूपर पर बवाल काट रहा है, जो 1 महीने पहले ही रिलीज हुआ था। आपने ये गाना सुना क्या?

Pawan Singh- India TV Hindi
बवाल काट रहा है पवन सिंह का ये गाना Image Source : INSTAGRAM

पावर स्‍टार पवन सिंह एक और झन्नाटेदार गाने के साथ फैंस के बीच आ गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अंदाज से सबका दिल जीतने वाले पवन सिंह अब अपने नए गाने से गर्दा उड़ा रहे हैं। पवन सिंह का नया गाना 'लुंगिये बिछाई द‍िहीं का' पिछले दिनों रिलीज हुआ था, जिसमें फुल टू भोजपुरी फ्लेवर है। ये ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा।

धमाकेदार है पवन सिंह का ये गाना

गाने में सुहागरात का सीन है, जिसमें नई-नवेली दुल्‍हन है। घर में पलंग की जगह खटिया है और उस पर पवन सिंह का बवाली अंदाज। यह गाना जब से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है खूब देखा और सुना जा रहा है। गाना करीब 1 महीने पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 3.8 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है और ये व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

पवन सिंह ने गाया है लुंगिये बिछाई दिहीं का

'लुंगिये बिछाई दिहीं का' गाने को पवन सिंह और श‍िवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इस पैपी नंबर गाने के बोल निक्‍की निहाल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कम्‍पोज किया है। गाने के कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं और इसे ऋषि राज और विनीत झा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। गाने में पवन सिंह के साथ प्रीति मौर्या नजर आ रही हैं और दोनों की कैमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।

शानदार है गाने की थीम

इस गाने का थीम भी बेहद जबरदस्त है। प्रीति मौर्या नई-नवेली दुल्‍हन बनी नजर आ रही हैं और जैसे ही ससुराल पहुंचती हैं, घर में पलंग की जगह खटिया देखकर उनका माथा ठनक जाता है। वह पति से श‍िकायत करती हैं कि खटिया पर नहीं सो सकतीं। इस पर पवन सिंह भी अपने रोमांटिक अंदाज में पत्नी को मनाने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन