1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'राजाजी के दिलवा' ने 232 मिलियन व्यूज किए पार, पवन सिंह संग शालिनी ने लगाया ग्लैमर का तड़का

'राजाजी के दिलवा' ने 232 मिलियन व्यूज किए पार, पवन सिंह संग शालिनी ने लगाया ग्लैमर का तड़का

 Published : Jan 17, 2025 06:18 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 06:18 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन गायिकी और दमदार एक्टिंग के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। फैंस उनके पुराने और नए गानों पर झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं पवन सिंह का 'राजाजी के दिलवा' ने 232 मिलियन व्यूज पार कर लिए है।

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी गाने इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। अब पवन सिंह का गाना भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन गायिकी से एक बार फिर से धूम मचा दी है। आज उनके करोड़ों फैंस उनके गानों की रिलीज का इंतजार करते हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाता है। फैंस को पवन सिंह के गाने और फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अब पवन सिंह का नया सॉन्ग 'राजाजी के दिलवा' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है।

राजाजी के दिलवा हुआ वायरल

पवन सिंह का नया गाना 'राजाजी के दिलवा' भोजपुरी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज होने के बाद पावर स्टार के इस गाने को लोग बार-बार सर्च करके देख रहे हैं। इस गाने ने 232 मिलियन व्यूज पार कर लिए है। 'राजाजी के दिलवा' के बोल दिल को छू लेने वाला है, जिसमें प्यार से साथ शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने 'राजाजी के दिलवा'को DRS Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

शालिनी-पवन सिंह ने मचाई धूम

पावर स्टार पवन सिंह के साथ इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शालिनी हैं, जिन्हें  क्वीन कहा जाता है। दोनों ने साथ में मिलकर इस गाने में धूम मचा दी है। एक्ट्रेस गाने के वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही है और पवन सिंह उन्हें मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने के वीडियो में पवन सिंह शालिनी को नाराज न होने की बात कह रहे हैं। फैंस को पति और पत्नी के बीच यह प्यारी नोकझोंक काफी पसंद आ रही है। पवन सिंह इस गाने को शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को अब तक 232 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन