1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे को भूले निरहुआ, बाइक पर काजल राघवानी को कराई सैर, बोले- 'मन बदले लागल पाला रे...'

आम्रपाली दुबे को भूले निरहुआ, बाइक पर काजल राघवानी को कराई सैर, बोले- 'मन बदले लागल पाला रे...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 04, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 02:50 pm IST

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने और अंदाज दोनों को खूब पसंद किया जाता है। खासतौर पर जब भी वह स्क्रीन पर आम्रपाली दुबे के साथ होते हैं तो फैंस खुश हो जाते हैं। लेकिन, इस बीच निरहुआ का एक गाना चर्चा में हैं, जिसमें वह आम्रपाली दुबे नहीं काजल राघवानी संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

Nirahua- India TV Hindi
चर्चा में निरहुआ और काजल राघवानी का गाना Image Source : YOUTUBE

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर अपने गानों और फिल्मों से भोजवुड में गदर काटते रहते हैं। निरहुआ का स्टारडम भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और पावर स्टार पवन सिंह से जरा भी कम नहीं है। उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। तभी तो जब भी वह कोई नया गाना लेकर आते हैं, फैंस के बीच देखते ही देखते धूम मचा देता है। और अगर इस गाने में उनके साथ भोजपुरी क्वीन हों तो क्या ही कहने। इस बीच निरहुआ का एक गाना खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नहीं कोई और हसीना नजर आ रही है।

फैंस के बीच छाया निरहुआ-काजल का गाना

निरहुआ की फिल्‍म 'मेरे हसबैंड की शादी' से उनका नया गाना 'रह‍िया धीरे धीरे' खूब धूम मचा रहा है। यह एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है, जिसमें निरहुआ के साथ काजल राघवानी नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री इस गाने में खूब पसंद की जा रही है। इस गाने का फिल्‍मांकन भी कुछ ऐसा है कि कोई भी इसे देखता रह जाए।

2 ही महीने में मिले लाखों व्यूज

यूट्यूब पर इस भोजपुरी गाने 'रहिया धीरे-धीरे' को 'डीआरजे रिकॉर्ड्स धुन' चैनल ने रिलीज किया है। खास बात तो ये है कि इस गाने को यूट्यूब पर 2 महीने में 676K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्‍म में दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियां लीड रोल में हैं। हालांकि, गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली नहीं, काजल राघवानी नजर आ रही हैं। निरहुआ को मोटरसाइकिल पर काजल राघवानी के आगे-पीछे घूमते देखा जा सकता है।

निरहुआ के फैंस के बीच छाया गाना

इस शानदार रोमांटिक भोजपुरी गाने को ओम झा ने गाया है। इसका म्‍यूजिक भी ओम झा ने ही कम्‍पोज किया है। गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में निरहुआ जहां बाइक पर चलते हुए काजल राघवानी को निहार रहे हैं, वहीं काजल अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर जाती नजर आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन