1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दहेज और शिक्षा पर बनी है मूवी, ये रहेगी स्टारकास्ट

आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, दहेज और शिक्षा पर बनी है मूवी, ये रहेगी स्टारकास्ट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 17, 2024 01:50 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 01:50 pm IST

भोजपुरी सिनेमा की अपकमिंग फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फैन्स को फिल्म की कहानी भी काफी पसंद आ रही है।

Amrapali Dubey- India TV Hindi
आम्रपाली दुबे Image Source : INSTAGRAM

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी रोमांटिक सोशल ड्रामा है। फिल्म में एक बेरोजगार लड़का होता है। जिसकी शादी नहीं हो रही होती। इसी दौरान उस लड़के को स्कूल टीचर से प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी घूम जाती है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म एक सामाजिक संदेश देती है। फिल्म के लीड हीरो अरविंद अकेला कल्लू नजर आएंगे। वहीं हीरोइन के रूप में  मेघाश्री ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आने वाली हैं। 

ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट

'मेरे जीवन साथी' के ट्रेलर ने लोगों का काफी इमोशनल किया है। फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। मनीष कुमार फिल्म के सहनिर्माता है। फिल्म में भोजपुरी स्टार अरविंदा अकेला कल्लू और मेघाश्री लीड किरदारों में नजर आने वाले हैं। इसके साथ आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, रामसूजान सिंह, विद्या सिंह, रिंकु आयुषि, नन्हे पांडे, विवेक, अभय राय, संजु सोलंकी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों को निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर भोजपुरी दर्शकों में काफी उत्साह है। अब देखना होगा कि ये फिल्म अपनी कहानी से कितने लोगों का दिल जीत पाती है। 

दिल के बहुत करीब है कहानी: निशांत उज्जवल

फिल्म के मेकर्स भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। निर्माता निशांत उज्जवल ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर कहा, 'फिल्म की कहानी एक लड़के की है जो बेरोजगार है और शादी नहीं कर पा रहा है। इसी दौरान उसे एक स्कूल टीचर से प्यार हो जाता है। इस फिल्म की कहानी हमारे दिल के बहुत करीब है। हमारी टीम ने इसको लेकर काफी उम्मीदें हैं। साथ ही दर्शकों पर भी भरोसा है कि हमारी इस कहानी को प्यार जरूर मिलेगा।' फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कितना कमाल दिखा पाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन