1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हैप्पी भाग जाएगी' की रिलीज को 1 साल पूरा, सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं आनंद एल राय

'हैप्पी भाग जाएगी' की रिलीज को 1 साल पूरा, सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं आनंद एल राय

 Published : Aug 20, 2017 01:17 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 01:17 pm IST

डायना पेंटी, अली फजल और अभय देओल द्वारा निर्देशित 'हैप्पी भाग जाएगी' पिछले साल 18 अगस्त को रिलीज हुई थी।

happy bhag jayegi- India TV Hindi
happy bhag jayegi

मुंबई: 'हैप्पी भाग जाएगी' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। 1 साल पूरे होने के मौके पर फिल्मकार आनंद एल रॉय काफी खुश हैं और उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना की घोषणा कर दी है। फिल्म के पहले भाग के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहा कि वह 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल लाने की ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं।

डायना पेंटी, अली फजल और अभय देओल द्वारा निर्देशित 'हैप्पी भाग जाएगी' पिछले साल 18 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कहानी है, जिसमें एक लड़की अपनी शादी से भागती है और गलती से पाकिस्तानी राजनेता के घर पर पहुंचती है।

राय ने ट्विटर पर लिखा, "मुदस्सर अजीज को शुभकामनाएं और यह वापसी का समय है। दोबारा खुशियों के दिन। 'हैप्पी भाग जाएगी' का 1 वर्ष पूरा।"

अजीज ने लिखा, "और फिर से सीट बेल्ट बांधें। आनंद एल. राय 'हैप्पी भाग जाएगी' वापस ला रहे हैं।"

इससे पहले एक इंटरव्यू में डायना ने कहा था कि कहानी को आगे बढ़ते देखना दिलचस्प होगा।

उन्होंने कहा, "यह (अगली कड़ी) महान होगी। कहानी के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। यह बहुत दिलचस्प होगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन