1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ओम शांति ओम' की रिलीज के 13 साल पूरे, दीपिका ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

'ओम शांति ओम' की रिलीज के 13 साल पूरे, दीपिका ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

 Published : Nov 09, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 07:24 pm IST

ओम शांति ओम को न केवल प्रशंसा मिली थी बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर बदला नाम- India TV Hindi
दीपिका ने सोशल मीडिया पर बदला नाम Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के 13 साल पूरे होने का जश्न मनाया है और अपने इंस्टाग्राम व ट्विटर के नामों को बदलकर 'शांतिप्रिया' कर दिया है जो फिल्म में उनके किरदार का नाम था। यही नहीं, दीपिका ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर फिल्म से उनकी और शाहरुख खान की तस्वीर लगा दी है, जो फिल्म में मुख्य अभिनेता थे। ओम शांति ओम को न केवल आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी।

इस विशेष दिन को चिह्न्ति करने के लिए, दीपिका के प्रशंसक भी अभिनेत्री पर असीम प्यार और प्रशंसा की बरसात कर रहे हैं। उनके प्रशंसक आधी रात के बाद से जश्न मना रहे है, और इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए एक 'कॉमन डिस्प्ले पिक्चर' भी लगाया गया है।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर बदला नाम
Image Source : TWITTERदीपिका ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

दीपिका ने अपने डेब्यू के वक्त से ही, पिकू, मस्तानी, रानी पद्मावती, मीनाम्मा जैसे बहुमुखी और शक्तिशाली किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है।

निस्संदेह, दीपिका ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है, और 'ओम शांति ओम' ने उन्हें भारतीय सिनेमा के नक्शे में ला खड़ा किया है। भले ही यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन दीपिका ने इस किरदार के लिए कई पुरस्कार जीते है।

दीपिका जल्द शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुवेर्दी और अनन्या पांडे भी दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन