1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 20 साल की अविका गौर एक सीरियल के लिए लेती हैं इतनी फीस!

20 साल की अविका गौर एक सीरियल के लिए लेती हैं इतनी फीस!

 Published : Jun 30, 2017 02:35 pm IST,  Updated : Jun 30, 2017 06:06 pm IST

महज 11 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अविका जितनी अपने किरदारों को लेकर चर्चा में रही हैं उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी बटोरी हैं।

avika- India TV Hindi
avika

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वालीं अविका गौर आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 11 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अविका जितनी अपने किरदारों को लेकर चर्चा में रही हैं उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी बटोरी हैं।( VIDEO: अब बंद नहीं होगा कपिल शर्मा का शो, ‘चंदू चायवाला’ की हुई वापसी)

बालिका वधू में अविका ने 3 साल तक काम किया था जिसमें उन्होंने एक शादीशुदा बच्ची का किरदार निभाया था। ‘वालिका वधू’ के बाद अविका इसी चैनल के शो 'ससुराल सिमर का' में भी नजर आईं, इसमें भी उन्होंने एक शादीशुदा लड़की की ही भूमिका में दिखीं थी। इस शो में उनके पति का किरदार मनीष रायसिंघानी ने निभाया था। शो के 2 साल बाद से ही अविका और मनीष की डेटिंग की खबरें आने लगीं। दोनों ने न सिर्फ टीवी शोज किए बल्कि कई फोटोशूट भी करवाएं, अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती हैं। दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगीं, हालांकि अविका ने अफेयर की खबर को सच न बताते हुए कहा कि वो और मनीष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि मनीष, अविका से लगभग दोगुनी उम्र के हैं।  

अविका टीवी धारावाहिकों के अलावा हिन्दी फिल्म 'पाठशाला' और 'तेज' में भी काम कर चुकीं हैं। उन्होंने तेलगु सिनेमा में भी कई फिल्मों में काम किया है। आपका यह जानकर हैरानी होगी कि अविका फिल्मों और टीवी सिरियलों में काम करने के लिए अच्छी खासी फीस लेती हैं। अविका एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये लेती हैं और 'ससुराल सिमर का' सीरियल के लिए 25 हजार रुपये प्रति एपिसोड लेती थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन