1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता तुषार कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 20 साल, करीना कपूर के साथ किया था डेब्यू

अभिनेता तुषार कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 20 साल, करीना कपूर के साथ किया था डेब्यू

 Published : May 25, 2021 10:13 pm IST,  Updated : May 25, 2021 10:13 pm IST

अभिनेता तुषार कपूर ने मंगलवार को बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' इसी तारीख को साल 2001 में रिलीज हुई थी। 

Tusshar Kapoor- India TV Hindi
अभिनेता तुषार कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 20 साल Image Source : INSTAGRAM/TUSSHAR KAPOOR

अभिनेता तुषार कपूर ने मंगलवार को बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' इसी तारीख को साल 2001 में रिलीज हुई थी। तुषार ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था। फिल्म में अभिनेता के साथ करीना कपूर भी थीं। फिल्म के पोस्टर और ओपेनिंग वीक के टिकट की तस्वीरों को उन्होंने आज भी संजोकर रखा है।

इसके साथ तुषार लिखते हैं, "मुझे कुछ कहना है के 20 साल..बुलंदियों ने सिखाया कि मेहनत संग लाई है और असफलताओं ने सीख दी। हैशटैगमुझेकुछकहनाहै से हैशटैगलक्ष्मी, लगता है कि इस सफर की शुरूआत अभी हुई है। मुझे स्वीकारने, बेपनाह प्यार देने और कभी न खत्म होने वाले संघर्ष का आभारी हूं। कोई अफसोस नहीं है क्योंकि फिल्मी दुनिया में तो उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और अभी तो लंबा रास्ता तय करना है।" 

तुषार कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी जिनमें उनकी एक्टिंग को खास तौर पर याद किया जाएगा। रोहित शेट्टी की मशहूर सीरीज गोलमाल में उनकी कॉमिक टाइमिंग को लेकर लोगों ने काफी तारीफ की। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें गूंगे का किरदार निभाया था, मगर उनकी बातों के लहजे को फैंस आज तक याद करते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन