1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. DDLJ के 25 साल पूरे होने पर विदेश में भी जश्न, लंदन में लगेंगे शाहरुख खान और काजोल के स्टैचू

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर विदेश में भी जश्न, लंदन में लगेंगे शाहरुख खान और काजोल के स्टैचू

 Published : Oct 19, 2020 12:12 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 12:13 pm IST

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

25th anniversary of dilwale dulhania le jayenge- India TV Hindi
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 25 साल हुए पूरे Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

हिंदी सिनेमा में राज और सिमनर की एक ऐसी कहानी बनी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। ये कहानी शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) में दिखाई गई थी, जिसको 25 साल पूरे हो गए हैं। इसका जश्न सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी मनाया जा रहा है। लंदन के लीसेस्टर स्कवॉयर में शाहरुख और काजोल की कांस्य प्रतिमाएं लगने जा रही हैं। इस उपलब्धि पर जानी-मानी हस्तियां DDLJ की टीम को बधाई दे रही है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की 25वीं एनिवर्सिरी पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वॉयर में शाहरुख और काजोल की कांस्य की प्रतिमाएं लगेंगी। 2021 में स्प्रिंग में इसका अनावरण किया जाएगा। ये पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी मूर्ति UK में बनाई जाएंगी। डीडीएलजे को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।"

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। इसे हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जाता है। लोग आज भी इसके गानों और डायलॉग्स के मुरीद हैं। शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री से लेकर अनुपम खेर, अमरीश पुरी सहित तमाम सितारों की एक्टिंग तक को दर्शकों ने खूब सराहा था। 

इस उपलब्धि के मिलने पर शबाना आजमी सहित तमाम जाने-माने सितारों और फैंस ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की स्टार कास्ट और टीम को बधाई दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन