1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन के हुए 7 मिलियन फॉलोवर्स, कीर्ति कुल्हारी ने छुआ 1 मिलियन का आंकड़ा

इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन के हुए 7 मिलियन फॉलोवर्स, कीर्ति कुल्हारी ने छुआ 1 मिलियन का आंकड़ा

 Published : Jun 08, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 10:19 pm IST

कीर्ति ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2010 में किया था। उसके बाद उन्हें 'शैतान', 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में देखा गया।

allu arjun, instagram- India TV Hindi
इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन के हुए 7 मिलियन फॉलोवर्स, कीर्ति कुल्हारी ने छुआ 1 मिलियन का आंकड़ा Image Source : INSTAGRAM

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 7 मिलियन हो गई है। अल्लू ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, "7 मिलियन फॉलोवर्स। इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। हमेशा आभारी रहूंगा।" प्रशंसकों ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन को लाल दिल वाले इमोजी और बधाई संदेशों के साथ भर दिया। अल्लू अर्जुन सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले दक्षिणी स्टार हैं। उनके फेसबुक पेज पर करीब 13 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन की बड़े पर्दे पर आई आखिरी फिल्म त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित 'अला वैकुंठपूमुर्लू' थी, जो इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इस तेलुगू फिल्म में तब्बू और पूजा हेगड़े भी थीं। हाल ही में, ऐसी अटकलें थीं कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अल्लू अर्जुन के किरदार को इसी फिल्म के हिंदी रीमेक में निभा सकते हैं।

वहीं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं। इसकी घोषणा करते हुए, कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह चाय की चुस्की लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी चाय का स्वाद अभी भी वही है। मुझे लगा अगर मेरे 1 मिलियन फॉलोवर्स हो जाते हैं तो शायद चीजें बदल जाएंगी।"

कीर्ति ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2010 में किया था। उसके बाद उन्हें 'शैतान', 'पिंक', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में देखा गया। लॉकडाउन के बीच कीर्ति अपनी गायन प्रतिभा के साथ आए दिन खुद के वीडियो साझा करती रहती हैं। उन्हें आखिरी बार वेब-सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के दूसरे सीजन में देखा गया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन