1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 8 बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने खोले अपनी जिंदगी से जुड़े खौफनाक राज़

8 बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने खोले अपनी जिंदगी से जुड़े खौफनाक राज़

 Published : Sep 08, 2015 07:51 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 08:59 pm IST

नई दिल्ली- देश में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की वारदातें लाखों हैं और इस घृणास्पद दौर से गुज़र चुके लोगों की संख्या करोड़ों में हैं। ऐसी वारदातें किसी वर्ग को ध्यान में रखकर नहीं होती

8 बॉलीवुड स्टार्स...- India TV Hindi
8 बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने खोले अपनी जिंदगी से जुड़े राज़

नई दिल्ली- देश में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की वारदातें लाखों हैं और इस घृणास्पद दौर से गुज़र चुके लोगों की संख्या करोड़ों में हैं। ऐसी वारदातें किसी वर्ग को ध्यान में रखकर नहीं होती और अफसोस हर किसी का पीछा ये इतनी आसानी से नहीं छोड़ती। लेकिन किनमें इतना साहस है कि वो अपने साथ हुए मानसिक और शारीरिक शोषण के बारे में दुनिया को बता सके?

बॉलीवुड कलाकार भी ऐसी तकलीफों से अछूते नहीं है। लेकिन बहादुरी के साथ इसका सामना कर वो आगे बढ़े हैं और लोगों के सामने मिसाल भी कायम की है। उनमें से कई स्टार्स ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी जिंदगी से जुड़े खौफनाक राज लोगों के सामने व्यक्त भी किए हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जो खुद ऐसे खौफनाक दौर से गुजर चुके हैं और जिन्हें इसका कोई मलाल नहीं कि लोग ये जानने के बाद उनके बारे में क्या सोचेंगे। बिना किसी डर के बस उन्होंने इसे सबसे सामने कुबूला है। जानिए उनके बारें में-

Deepika

दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक समय में काफी डिप्रेशन में थी वो भी इतनी कि उन्होंने इससे बचने के लिए दवाइयां लेना शुरू कर दिया था। “ऐसे दिन भी थे जब कई सारी भावनाओं का सैलाब मुझपर हावी हो रहा था। मैं सदमें में थी लेकिन जल्द मैंने मान लिया था कि इसका निवारण है। मैंने अपनी काउंसलिंग करवाई जिससे मुझे मदद मिली थी। मैंने डाक्टर्स की भी सलाह ली थी और आज मैं बेहतर इंसान हूं।“, दीपिका ने एक इंटरव्यू में ये कहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन