1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, शेयर की ये खास तस्वीर

आमिर खान ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, शेयर की ये खास तस्वीर

 Published : Apr 30, 2018 01:06 pm IST,  Updated : May 01, 2018 06:44 am IST

आमिर 'जो जीता वही सिकंदर' (1992), 'दिल है की मानता नहीं' (1991), 'रंगीला' (1995), और 'हम है राही प्यार के' (1993) जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

मुंबई: फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने तीन दशक पूरे कर लिए हैं। इस रोमांटिक फिल्म ने से आमिर रातोंरात लोगों के दिलों में छा गए थे। आमिर खान के बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने के मौके पर कई नामचीन हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आमिर खान ने भी 'कयामत से कयामत तक' की तस्वीर शेयर करके ट्विटर पर लिखा है- लग रहा है कल की ही बात है। भरोसा नहीं हो रहा है कि 30 साल हो गए।

आमिर 'जो जीता वही सिकंदर' (1992), 'दिल है की मानता नहीं' (1991), 'रंगीला' (1995), और 'हम है राही प्यार के' (1993) जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। आमिर ने आमिर खान प्रोडक्शंस (एकेपी) के नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसका सफर 2001 की 'लगान' के साथ शुरू हुआ था।

निर्माता के रूप में आमिर खान ने कई हिट फिल्मे दी हैं, जिनमें 'धोबी घाट' और 'पीपली लाइव' 'जाने तू या जाने ना', 'डेल्ही बैली', 'तलाश', 'तारें जमीं पर', 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन