1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा ने खूबसूरत अंदाज में अपने भाई आजाद को किया बर्थ डे विश

आमिर खान की बेटी इरा ने खूबसूरत अंदाज में अपने भाई आजाद को किया बर्थ डे विश

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 05:17 pm IST

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने छोटे भाई आजाद को एक प्यार भरे संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी है। 

Ira khan , brother azad- India TV Hindi
Ira khan with brother azad Image Source : INSTRAGRAM

आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने छोटे भाई आजाद को एक प्यार भरे संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी है। आजाद आठ साल के हो गए हैं। मालूम पड़ता है कि इरा और आजाद के बीच काफी बनती है।

इरा ने इंस्टाग्राम पर आजाद की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक आजाद। तुम कितने कूल बच्चे बनने जा रहो हो। तुम्हें और बेहतर जानने के लिए बेसब्र हूं। जैसा मेरे प्रति जुनैद (इरा का भाई) का रवैया रहा है, मैं उम्मीद करती हूं कि कम से कम उसकी आधी बन सकूं। तुम्हें प्यार।"

अनुपम खेर के लाफ्टर सेशन ने जीता न्यूयॉर्क वासियों का दिल

आमिर खान और किरण राव ने 2005 में शादी की थी और दोनों की पहली संतान आजाद का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिए हुआ। इरा और जुनैद आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं।

अक्षय कुमार ने हाउसफुल टीम के साथ फोटो शेयर कर दी 'हाउसफुल 5' की हिंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन