1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने हाउसफुल टीम के साथ फोटो शेयर कर दी 'हाउसफुल 5' की हिंट

अक्षय कुमार ने हाउसफुल टीम के साथ फोटो शेयर कर दी 'हाउसफुल 5' की हिंट

 Published : Nov 25, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 01:39 pm IST

अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल' की टीम के साथ बीती रात पार्टी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर 'हाउसफुल 5' की हिंट दी है।

akshay kumar gives hint of housefull 5- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने दी हाउसफुल 5 की हिंट। Image Source : INSTAGRAM

इस दीवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई है। कॉमेडी से भरपूर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म के हिट होने पर हाउसफुल की पूरी टीम ने पार्टी की। अक्षय कुमार ने पार्टी की फोटो शेयर करते हुए हाउसफुल 5 की हिंट दी है।

अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बीती रात हाउसफुल 1,2,3 और 4 के दोस्तों के साथ मस्ती की। 5 के लिए तैयार? मुझे नहीं पता। फोटो में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, कृति सेनन, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, कृति खरबंदा, चित्रांगदा सिंह, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे,अक्षय कुमार, साजिद नाडियाडवाला और फरहाद समजी नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में अक्षय के साथ दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

गुड न्यूज के बाद अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन