1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा नए घर में हुईं शिफ्ट, शेयर की तस्वीरें

आमिर खान की बेटी इरा नए घर में हुईं शिफ्ट, शेयर की तस्वीरें

 Published : Jul 03, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:18 pm IST

आमिर खान की बेटी इरा खान अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने अपने नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

ira khan- India TV Hindi
इरा खान Image Source : INSTAGRAM/KHAN.IRA

आमिर खान की बेटी इरा अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं। इरा ने नए घर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'मेरा नया घर देखो।' लॉकडाउन में इरा अपने परिवार के साथ समय बिता रही थीं। अब लॉकडाउन में ढील मिलने के साथ वह अपने गए घर में शिफ्ट हो गई हैं।

शेयर की तस्वीरों में इरा अपने बुक शेल्फ के पास बैठी नजर आ रही हैं उनके घर में हैंडमेड पेंटिग भी नही हुई हैं। फोटोज में इरा अपने स्टडी टेबिल के के पास बैठकर अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं।

इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इरा ने फादर्स डे के पर आमिर खान के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में आमिर अलग ही लुक में नजर आ रहे थे। आमिर खान पहली बार सफेद बालों में नजर आए थे।

इरा ने लॉकडाउन में अपने छोटे भाई आजाद के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है। दोनों ने इंस्टाग्राम के फिल्टर से सेल्फी ली है। फोटो में ईरा टोपी पहने और रेड लिपिस्टक में नजर आ रही हैं। इरा खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्वारेंटाइन बडी। फोटो में 8 साल के आजाद मुंह पर हाथ रखे हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन