1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिमाचल में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने फैन्स के साथ क्लिक कराई सेल्फी, देखे तस्वीरें

हिमाचल में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने फैन्स के साथ क्लिक कराई सेल्फी, देखे तस्वीरें

 Published : Jan 09, 2020 07:11 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 07:11 am IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक कराई।

aamir khan selfie with fans- India TV Hindi
आमिर खान ने फैन्स के साथ क्लिक कराई सेल्फी।

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी है। वह इन दिनों हिमाचल प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आमिर का हिमाचल में शूट करते हुए नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शूटिंग से समय निकालकर आमिर ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक कराई हैं। उनकी फैन्स के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल हो रही फोटो में आमिर खान बच्चों को हग कर रहे हैं तो कुछ में खुद सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। इन फोटोज में आमिर बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।

कुछ फोटोज में आमिर हिमाचली टोपी और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए नजर आ रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। वह इस समय फिल्म का स्पेशल सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। जिसमें वह पूरे देश में दौड़ते नजर आएंगे। फिल्म को अद्वेव चंदन डायरेक्टर और आमिर खान प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन