Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की मां की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, एक्टर ने फैंस को कहा धन्यवाद

आमिर खान की मां की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, एक्टर ने फैंस को कहा धन्यवाद

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 01, 2020 02:07 pm IST, Updated : Jul 01, 2020 02:34 pm IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के कुछ स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। आमिर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

आमिर खान की मां की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AAMIRKHANLOVERS5 आमिर खान की मां की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की मां को कोरोना वायरस नहीं हुआ है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आमिर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उनकी मां के लिए प्रार्थना की। बता दें कि आमिर ने हाल ही में ट्विटर पर बताया था कि उनके कुछ हाउस स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

आमिर खान ने लिखा, 'हैलो, मुझे सबसे ज्यादा राहत इस बात की है कि अम्मी कोविड 19 निगेटिव हैं। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद।'

आमिर खान के हाउस स्टाफ को हुआ कोरोना संक्रमण, एक्टर ने कहा : मां का टेस्ट होना बाकी

आमिर ने हाल ही में बताया था कि उनके कुछ हाउस स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। आमिर ने लिखा- हैलो। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मेरे कुछ स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें तुरंत क्वारेंटाइन किया गया है। बीएमसी ऑफिशियल्स ने तुंरत उन्हें मेडिकिल फैसिलिटी प्रदान की है। मैं बीएमसी का शुक्रिया करना चाहता हूं कि वह मेरे स्टाफ का अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। हम सभी का टेस्ट हो चुका है और रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी मैं अपनी मां को टेस्ट कराने के लिए लेकर जा रहा हूं। वह आखिरी हैं जो टेस्ट कराने से रह गई हैं। प्रार्थना कीजिए उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आए। कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर, नर्स का बहुत शुक्रिया। वह बहुत केयरिंग हैं। भगवान भला करे और सुरक्षित रहें।

इससे पहले बोनी कपूर और करण जौहर के हाउस स्टाफ की कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। बोनी कपूर ने प्रेस स्टेटमेंट में बताया था कि मैं, मेरे बच्चे और घर का बाकी स्टाफ बिल्कुल ठीक हैं और हम सब में से किसी को भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि लॉकडाउन के शुरू होने से लेकर अब तक हम घर से बाहर नहीं निकले हैं। हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी को तुरंत रिस्पॉन्स के लिए शुक्रिया कहना चाहते हैं।' जाह्ववी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पिता के द्वारा शेयर किया मैसेज पोस्ट किया था।

वहीं, करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' मूवी में नज़र आएंगे। इसमें करीना कपूर खान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। लॉकडाउन से पहले इसकी शूटिंग चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे रोक दिया गया। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement