1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मामले में सिर्फ दिल की सुनते हैं आमिर खान

इस मामले में सिर्फ दिल की सुनते हैं आमिर खान

 Published : Aug 03, 2017 06:26 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 06:26 pm IST

आमिर खान प्रोडक्शंस अब फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ तैयार है। 'दंगल' के बाद इस फिल्म में आमिर के साथ एक बार फिर जायरा वसीम काम कर रही हैं।

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान को मिस्टर परफेक्टनिस्ट भी कहा जाता है। ऐसा उन्हें उनकी फिल्मों की वजह से कहा जाता है, क्योंकि आमिर साल में एक फिल्म लेकर आते हैं लेकिन वो फिल्म ऐसी होती है कि पूरे एक साल तक आमिर को उस फिल्म के लिए याद रखा जाता है। अभिनेता आमिर खान का कहना है कि एक निर्माता के रूप में फिल्म निर्माण के दौरान वह और उनकी टीम अपने दिल की सुनती है। आमिर खान प्रोडक्शंस भारत की सबसे सफल फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसने 'लगान' और 'तारे जमीन पर' जैसी फिल्में दी हैं।

आमिर ने एक बयान में कहा, "हम सिर्फ अपने दिल की सुनते हैं। एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में जो कहानी और जो विषय हमें पसंद आता है, हमें लगता है कि इसे बनाया जाना चाहिए। हम आम तौर पर इसके व्यवसायिक लाभ को नहीं देखते हैं।"

उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के रूप में भी मैंने अपनी रचनात्मक यात्रा ऐसे ही शुरू की थी.. जिस पर मुझे विश्वास हुआ, मैंने उसमें काम किया। मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत 17 सालों में आठ फिल्में बनाई हैं, लगभग दो साल में एक फिल्म। इसलिए हम उन फिल्मों को बनाना चाहते हैं जिस पर हम विश्वास करते हैं और जहां हमारा दिल होता है।"

आमिर खान प्रोडक्शंस अब फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ तैयार है। 'दंगल' के बाद इस फिल्म में आमिर के साथ एक बार फिर जायरा वसीम काम कर रही हैं। यह फिल्म इस दीवाली पर रिलीज होगी।

​अपनी बहन प्लाबिता बोरठाकुर पर बोलीं परिणीता 

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन