1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मराठी फिल्म को देखकर आमिर को क्यों लगा सदमा

इस मराठी फिल्म को देखकर आमिर को क्यों लगा सदमा

 Published : May 10, 2016 08:39 pm IST,  Updated : May 10, 2016 08:39 pm IST

बॉलीवुड सितारे ने इन दिनों एक नया ड्रेंट शुरु कर दिया है जिसमें वह एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड सितारे ने इन दिनों एक नया ट्रेंड शुरु कर दिया है जिसमें वह एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने भी दर्शकों से एक मराठी फिल्म को देखने का आग्रह किया है। आमिर खान ने नई मराठी फिल्म 'सैराट' की प्रशंसा करते हुए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से इसे देखने का आग्रह किया है। वर्तमान में आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त आमिर ने ट्विटर पर साझा किया कि वह अभी भी इस फिल्म के क्लाइमैक्स के झटके से उबर नहीं पाए हैं।

इसे भी पढ़े:- आमिर खान ने खरीदी ये खास बाइक

आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, "अभी 'सैराट' देखी। मैं बहुत दुखी हूं और अब फिल्म के अंत में लगे सदमे से उबर रहा हूं।" उन्होंने 'सैराट' के निर्देशकनागराज मंजुले और पूरी टीम को बधाई दी।

आमिर ने प्रशंसकों से फिल्म देखने का आग्रह किया। आमिर ने लिखा, "अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो कृपया देखें।" यह रोमांटिक फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज हुई, जो दो युवा लड़कों के बीच के संबंधों के चित्रण की वजह से समीक्षकों द्वारा सराही गई है।

'सैराट' नागराज मंजुले की दूसरी फीचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2014 में 'फैन्ड्री' का निर्देशन किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन