1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर आमिर ने क्यों कहा, वो कहेंगे तो शादी कर लेंगे सलमान

आखिर आमिर ने क्यों कहा, वो कहेंगे तो शादी कर लेंगे सलमान

 Published : Mar 16, 2016 07:46 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 07:47 pm IST

बॉलीवुड में तीनों खान्स का हमेशा ही एक दूसरे से मुकाबला चलता रहता है। लेकिन हाल ही में आमिर खान ने कहा अगर वह अपनी पूरी कोशिश करें तो सलमान खान को शादी के लिए मना सकते हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड में तीनों खान्स का हमेशा ही एक दूसरे से मुकाबला चलता रहता है और साथ ही इनके आपस में मतभेद की अफवाहें भी उड़ती ही रहती हैं। लेकिन हाल ही में आमिर खान ने सलमान खान के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों खान्स आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने कहा है कि अगर वह अपनी पूरी कोशिश करें तो सलमान खान को शादी के लिए मना सकते हैं। जीवन के 50 बसंत देख चुके सलमान अपने अविवाहित होने के प्रति अक्सर प्यार जताते रहते हैं, लेकिन उनके दोस्त आमिर कई बार कह चुके हैं कि सलमान को शादी कर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़े:- आमिर ने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' पर जताई प्रतिक्रिया

फिल्म ‘पीके’ के अभिनेता आमिर से उनके 51वें जन्मदिन के मौके पर सवाल किया गया कि क्या वह चाहते हैं कि उनके दोस्त सलमान अब शादी कर लें तो आमिर ने कहा, "मैंने अब तक कोशिश नहीं की। मैंने अब तक सिर्फ उनसे कहा है। मैंने पूरी कोशिश नहीं की है। अगर मैं अपना पूरा प्रयास करता हूं तो मैं सफल हो जाऊंगा।" उनकी इन बातों से तो यही साबित होता है कि सलमान और आमिर के बीच काफी गहरी दोस्ती हैं।

आमिर और सलमान 'अंदाज अपना-अपना' में एक दूसरे के साथ अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था। सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन