1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: आमिर खान ने 'आप की अदालत' में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े खोले कई राज़

Birthday Special: आमिर खान ने 'आप की अदालत' में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े खोले कई राज़

 Published : Mar 14, 2019 10:19 am IST,  Updated : Mar 14, 2019 10:24 am IST

'आप की अदालत' में आमिर खान ने अपने जीवन से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया था।

Aamir khan- India TV Hindi
Aamir khan

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान(Aamir Khan) आज 54 साल के हो गए हैं। आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता हुआ है। हर तरह के रोल निभाकर वह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। आमिर खान की फिल्में एक मैसेज के साथ आती हैं जो लोगों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती हैं।

आमिर खान सोशल वर्क करते रहते हैं। उन्होंने 'सत्यमेव जयते', 'रुबरु रोशनी' जैसे कई शो बनाए जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। उनकी ऑर्गनाइजेशन​ पानी फाउंडेशन सूखे से ग्रसित गांवों के लिए काम करती है।

2016 में आमिर खान आप की अदालत में आए थें जहां उन्होंने अपने करियर, पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बाते बताईं थी। इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने आमिर खान से कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने ईमानदारी के साथ जवाब दिया। देखें वीडियो:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन