1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे स्पेशल: आमिर खान ने 'आप की अदालत' में बताए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज़

बर्थडे स्पेशल: आमिर खान ने 'आप की अदालत' में बताए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज़

 Published : Mar 14, 2020 09:34 am IST,  Updated : Mar 14, 2020 09:34 am IST

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली है। आमिर इस समय फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

aamir khan- India TV Hindi
आमिर खान

परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। इस साल आमिर खान अपना जन्मदिन 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करने वाले हैं। लाल सिंह चड्ढा आमिर की आने वाली फिल्म है जो क्रिसमस 2020 पर रिलीज होगी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। आमिर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म होली से की थी। इस फिल्म के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है। सभी लोग कयामत से कयामत तक को उनकी डेब्यू फिल्म मानते हैं।

आमिर खान एक्टिंग, फिल्में प्रोड्यूस करने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। वह सत्यमेव जयते और रुबरु रोशनी जैसे कई शो बना चुके हैं। आमिर खान की एक ऑर्गनाइजेशन पानी फाउंडेशन भी है जिसमें वह सूखे से ग्रसित गांवों के लिए काम करते हैं।

आमिर खान इंडिया टीवी के खास शो आप की अदालत में आए थे। जहां उनसे इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने उनसे कई सवाल पूछे। शो में आमिर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज भी खोले। देखिए वीडियो:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन