1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब ‘दंगल’ की कहानी सुनकर रो पड़े थे आमिर खान

...जब ‘दंगल’ की कहानी सुनकर रो पड़े थे आमिर खान

 Published : Jun 20, 2016 11:16 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 11:17 am IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंग फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Aamir
Aamir

फिल्म के लिए कुश्ती सीखने के मीडियाकर्मियों के सवाल पर आमिर ने कहा, "मैंने देश के नंबर वन कुश्ती कोच कृपाशंकर जी से कुश्ती सीखी है। वह फिलहाल रेलवे में काम कर रहे हैं। उनसे कुश्ती सीखने के लिए हमें विशेष अनुमति लेनी पड़ी।"

आमिर ने फिल्म की कहानी के बारे में मीडियाकर्मियों को बताया, "यह हरियाणा के एक छोटे से गांव के पहलवान महावीर सिह फोगाट की कहानी है, जिसमें बताया गया है कि वह किस तरह तमाम संघर्षो के बीच अपनी दोनों बेटियों- गीता और बबीता को पहलवानी में प्रशिक्षित करते हैं और उनकी बेटियां कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब होती हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन