1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब ‘दंगल’ की कहानी सुनकर रो पड़े थे आमिर खान

...जब ‘दंगल’ की कहानी सुनकर रो पड़े थे आमिर खान

 Published : Jun 20, 2016 11:16 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 11:17 am IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंग फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Aamir
Aamir

आमिर की 'दंगल' से पहले दर्शक सलमान खान की 'सुल्तान' देख चुके होंगे। दोनों ही फिल्में कुश्ती पर आधारित हैं। ऐसे समय में दर्शकों को 'दंगल' में ऐसा क्या नया मिलेगा कि उन्हें फिल्म देखनी चाहिए? इस सवाल के जवाब में आमिर कहते हैं, "मैंने सलमान की 'सुल्तान' का ट्रेलर देखा है। यह बहुत ही बेहतरीन फिल्म होगी लेकिन 'सुल्तान' और 'दंगल' दोनों अलग-अलग किस्म की फिल्में हैं। 'दंगल' एक बायोपिक फिल्म है। एक सच्ची कहानी है, जो आपको हंसाने के साथ-साथ रुलाएगी भी।"

वह कहते हैं, "फिल्म के निर्देशक नीतेश ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है, जो जज्बातों से भरी है। जब मैंने यह कहानी सुनी तो रो भी रहा था और हंस भी रहा था। राजू हिरानी की फिल्मों की तरह नीतेश ने भी गंभीर मुद्दों को मजाकिया लहजे में पेश किया है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन