1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘वारिस’ की अंबा का ऐसा रहा अब तक का टेलीविजन सफर

‘वारिस’ की अंबा का ऐसा रहा अब तक का टेलीविजन सफर

 Published : Sep 27, 2016 12:26 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 12:31 pm IST

आरती सिंह इन दिनों टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे लोकप्रिय धारावाहिक 'वारिस' में अपने अंबा के किरदार को लेकर खूब प्रशंसा बटोर रही हैं। आरती के लिए छोटा या बड़ा पर्दा मायने नहीं रखता, उन्हें बस दमदार किरदार निभाना पसंद है।

Aarti Singh
Aarti Singh

वारिस में अंबा अपनी बेटी की समाज से छुपते-छुपाते एक बेटे की रूप में परवरिश करती हैं। आरती से जब पूछा गया कि एक बेहद खास मुद्दे पर आधारित यह कार्यक्रम समाज में क्या बदलाव ला सकता है इस पर उन्होंने बताया, "इस धारावाहिक की पटकथा समाज की उस सोच पर वार करती है, जो लड़कों को लड़कियों से ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं। इसमें एक महिला की कहानी दिखाई गई जो अपने परिवार, रिश्तेदार और आसपास के माहौल के कारण इतना बड़ा कदम उठाती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन