1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में छा जाना चाहता है ये कश्मीरी युवा, फिल्म और गाने में हो गई है एंट्री

बॉलीवुड में छा जाना चाहता है ये कश्मीरी युवा, फिल्म और गाने में हो गई है एंट्री

 Published : Aug 07, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 01:36 pm IST

अयान खान श्रीनगर के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में बड़ी जगह बनाने के लिए सभी की निगाहें उन पर हैं।

Aayan Khan- India TV Hindi
अयान खान को फिल्म और गाने में मौका मिला है Image Source : PR

कश्मीर हमेशा चर्चा में रहता है। कभी अपनी खूबसूरती की वजह से तो कभी हिंसा के कारण, लेकिन इस बार एक युवा कश्मीरी अयान खान सुर्खियों में हैं। वो बॉलीवुड में जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और उनका सपना पूरा हो गया है। उन्होंने एक फिल्म और गाना करने का मौका मिला है। वो श्रीनगर के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में बड़ी जगह बनाने के लिए सभी की निगाहें उन पर हैं। 

बॉलीवुड का कश्मीर कनेक्शन 60 और 70 के दशक से चलता आ रहा है। जहां कश्मीर की घाटियों में गानों और सीक्वेंस की शूटिंग होती आई है। अयान अब बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं और कश्मीर का नाम रोशन करना चाहते हैं।

Aayan Khan
Image Source : PRअयान खान कश्मीर का नाम रोशन करना चाहते हैं

अयान शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन रहे हैं और उनका कहना है कि उन्हें सारी प्रेरणा वहीं से मिलती है। 

24 साल के अयान बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन दिल से वो फिल्मों के करीब हैं। वो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अयान के लिए ऐसा करना आसान नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि वो घाटी के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनना चाहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन