1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामले में NCB: 'अब्दुल बासित ने कहा, शौविक चक्रवर्ती के निर्देश पर ड्रग्स खरीदे'

सुशांत मामले में NCB: 'अब्दुल बासित ने कहा, शौविक चक्रवर्ती के निर्देश पर ड्रग्स खरीदे'

 Written By: PTI
 Published : Sep 04, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 05:51 pm IST

अब्दुल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था। एनसीबी ने यह जानकारी अदालत को दी।

abdul basit parihar showik drugs ncb- India TV Hindi
अब्दुल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण से जुड़े मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किए गए अब्दुल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था। एनसीबी ने यह जानकारी अदालत को दी। 

मामले की जांच के सिलसिले में प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और अभिनेता सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुअल मिरांडा के परिसरों में एनसीबी ने शुक्रवार को छापेमारी भी की। दोनों को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया। मुंबई की अदालत ने शुक्रवार को परिहार (23) को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा दिया। 

सुशांत की कामयाबी से मुश्किल घड़ी तक, हमेशा बहनों ने दिया साथ, एक्टर के जीजा ने कही ये बात

एनसीबी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी जैद विलात्रा (21) से पूछताछ के आधार पर परिहार को गिरफ्तार किया गया था। परिहार की हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत से कहा कि विलात्रा ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने परिहार को गांजा दिया था। एनसीबी ने अदालत से कहा, ‘‘ परिहार ने अपने बयान में कहा कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर विलात्रा और एक अन्य व्यक्ति कैज़ान इब्राहिम से मादक पदार्थ खरीदता था।’’ 

एजेंसी ने बताया कि परिहार के शौविक के लिए मादक पदार्थ लेने के अन्य कई उदाहरण भी हैं। एनसीबी ने कहा , ‘आरोपी के बयान से यह स्पष्ट है कि वह बड़ी हस्तियों और मादक तस्करों से जुड़े एक बड़े मादक पदार्थ नेटवर्क का एक सक्रिय सदस्य है।’’ उसने कहा कि परिहार ने कई नामों का खुलासा किया है और बड़े तस्करों को पकड़ने के लिए उसकी हिरासत जरूरी है।

एनसीबी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मादक पदार्थ पहलू की जांच जारी है। उसने कहा कि मुंबई, खासकर बॉलीवुड में मादक पदार्थ गिरोहों को जड़ से उखाड़ने के लिए भी यह जरूरी है। एजेंसी ने पहले कहा था कि राजपूत की लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती (28) और उसके भाई शौविक के मोबाइल फोनों पर हुई कथित चैट में जिस व्यक्ति का नाम आया है, परिहार को उस व्यक्ति से संबद्ध माना जा रहा है।

रिया चक्रवर्ती के घर पर NCB की छापेमारी, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का आया ये रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती प्रमुख आरोपी हैं और इस मामले की जांच एनसीबी, धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। एजेंसी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट के बाद ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस’ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है। ईडी ने रिया के दो मोबाइल फोन की जांच के बाद यह रिपोर्ट साझा की थी। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन