1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल से अभिषेक बच्चन ने अपनी बहनों को दी रक्षाबंधन की बधाई

अस्पताल से अभिषेक बच्चन ने अपनी बहनों को दी रक्षाबंधन की बधाई

 Published : Aug 03, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 06:34 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर अस्पताल के अपने कोविड-19 वॉर्ड से अपनी बहन श्वेता और चचेरी बहनों नैना, नम्रता और नीलिमा को याद किया।

अस्पताल में रहकर अभिषेक ने अपनी बहनों को दी रक्षाबंधन की बधाई- India TV Hindi
अस्पताल में रहकर अभिषेक ने अपनी बहनों को दी रक्षाबंधन की बधाई Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर अस्पताल के अपने कोविड-19 वॉर्ड से अपनी बहन श्वेता और चचेरी बहनों नैना, नम्रता और नीलिमा को याद किया। अभिनेता ने अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर साझा कीं जिसमें रक्षाबंधन के दिन वह अपनी बहनों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक इसके कैप्शन में लिखते हैं, "हैप्पी राखी टू द बेस्ट सिस्टर्स। मैं तुम सभी से बहुत प्यार करता हूं। इस फोटो को पोस्ट करने के लिए प्लीज मुझे मत मारो।"

रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, बहन अल्का को दिया खास तोहफा

अभिषेक ने इस पोस्ट पर अपनी सभी बहनों को टैग भी किया है।

अभिषेक को उनके पिता व मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ जुलाई में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अमिताभ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि अभिषेक अभी भी अस्पताल में हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन