1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, बहन अल्का को दिया खास तोहफा

रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, बहन अल्का को दिया खास तोहफा

 Published : Aug 03, 2020 12:03 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 12:13 pm IST

अक्षय कुमार की नई फिल्म की पहली झलक भी पेश कर दी गई है। साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है।

akshay kumar new film rakshabandhan- India TV Hindi
आनंद एल राय की नई फिल्म रक्षाबंधन में नज़र आएंगे अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसका नाम 'रक्षाबंधन' है। इसका निर्देशन आनंद एल राय करेंगे। फिल्म का पहली झलक भी पेश कर दी गई है। साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म को अपनी बहन अल्का को समर्पित कर रहे हैं, जिनके साथ उनका दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है।

इस मूवी का को हिमांशु शर्मा ने लिखा है, जबकि कलर येलो प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। 'अतरंगी रे' के बाद ये अक्षय और आनंद एल राय की साथ में दूसरी फिल्म है। इसकी शूटिंग अगले साल रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 5 नवंबर 2021 है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन