1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता बच्चन ने शेयर की भाई अभिषेक के बचपन की तस्वीर, ट्राई साइकिल पर बैठे आए नजर

श्वेता बच्चन ने शेयर की भाई अभिषेक के बचपन की तस्वीर, ट्राई साइकिल पर बैठे आए नजर

 Published : Aug 09, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 04:38 pm IST

श्वेता बच्चन ने भाई अभिषेक बच्चन की एक प्यारी सी बचपन की तस्वीर शेयर की है। अभिषेक कोरोना वायरस को मात देकर घर वापिस आ चुके हैं।

shweta bachchan and abhishek bachchan- India TV Hindi
श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

श्वेता बच्चन भाई अभिषेक के अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आने के बाद बहुत खुश हैं। अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और नानावती अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना से जंग जीतने के बाद शनिवार को अभिषेक बच्चन घर वापिस आ चुके हैं। भाई के घर आने पर श्वेता ने अभिषेक के बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिषेक ट्राइसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं और बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। श्वेता से तस्वीर के कैप्शन में हार्ट इमोजी लगाई। श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा ने कमेंट किया- धूम-धूम। साथ ही नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, जोया अख्तर और कुणाल कपूर ने भी कमेंट किया।

शनिवार को अभिषेक बच्चन ने कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही केयर बोर्ड की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा- "वादा, वादा होता है। आज दोपहर को मेरी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैंने पहले ही कहा था कि इसे मात दे दूंगा। मेरे और परिवार की सेहत की कामना करने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद। नानावती अस्पताल के उन सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया। धन्यवाद।"

आपको बता दें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अमिताभ बच्चन को 2 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट 27 जुलाई को नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन