1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने काम पर वापिस जाने के लिए कराया हेयरकट, ऋतिक रोशन बोले-'क्या बात'

अभिषेक बच्चन ने काम पर वापिस जाने के लिए कराया हेयरकट, ऋतिक रोशन बोले-'क्या बात'

 Published : Sep 01, 2020 08:32 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 08:32 am IST

अभिषेक बच्चन ने अपने हे.रकट से पहले और बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिषेक अब काम पर वापसी कर रहे हैं।

abhishek bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन काम पर वापस जाने के लिए तैयार हैं, उन्होंने सोमवार को अपने नए हेयर कट की तस्वीर साझा की और बोले, अब काम पर लौटने का समय आ गया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर का कोलाज साझा किया, जिसमें उन्होंने पहले और बाद में के बीच अंतर दिखाया। उन्होंने यह भी संकेत दिया की उनका यह नया लुक भूमिका के लिए जरूरी है।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "पहले और बाद में। काम पर वापस जाने का समय।" अभिषेक की पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट किया 'क्या बात'। वहीं अनुपम खेर, जो कि गंजे हैं उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "काश मैं भी पहले और बाद की तस्वीर पोस्ट कर पाता।"

अभिषेक बच्चन हाल ही में जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता की सगाई में गए थे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निधि अभिषेक को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया था कि अभिषेक को उनके पिता बेटा मानते हैं। अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से ही बॉलीवुड में कदम रखा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक ने वेब सीरीज ब्रीद से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। वह जल्द ही फिल्म 'द बिग बुल' और 'लूडो' में दिखाई देंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन