1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने शुरू की 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग, सेट से शेयर की ये तस्वीरें

अभिषेक बच्चन ने शुरू की 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग, सेट से शेयर की ये तस्वीरें

 Published : Jan 24, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 01:28 pm IST

फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन की तस्वीरें अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म को शाहरुख खान इस फिल्म के निर्माता है।

bos biswas- India TV Hindi
bos biswas

साल 2018 में आईं फिल्म 'मनमर्जिया' में अभिषेक बच्चन नजर आए थे। जिसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन अब एक बार फिर वह पर्दे में लौट रहे हैं। वह विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' के प्रीक्वल 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन की तस्वीरें अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म को शाहरुख खान इस फिल्म के निर्माता है। 

जूनियर बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक पुराना चश्मा और एक मोटोरोला कंपनी का फ्लिप फोन रखा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'नोमोस्कार  बॉबबिस्वास का पहला दिन'

आपको बता दें कि विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिर में बॉब विस्वास नाम का एक शख्स था। जिसे सास्वत चटर्जी ने निभाया था। जिसमें उनका डायलॉग था -'नोमोस्कार, एक मिनट' जो काफी फेमस हुआ था। यह नई फिल्म भी इसी शख्स पर आधारित है। इतना ही नहीं यह फोन और चश्मा 'कहानी' फिल्म में बॉब इस्तेमाल करता था। बिस्वास एक एलआईसी एजेंट था लेकिन रात में छुपकर वह सुपारी लेकर हत्याएं करता था। 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष की बेटी और डेब्यूटेंट डायरेक्टर दिया घोष कर रही हैं। इसके साथ ही प्रोड्यूस शाहरुख खान कर रहे हैं। 

 
दूसरी तस्वीर में बॉब बिस्वास का लुक नजर आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉब विस्वास का किरदार साश्वत नहीं निभा रहे हैं। जिसके कारण फैंस काफी उदास है।  अभिषेक बच्चन के तस्वीर शेयर करते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। विक्की कौशल से लेकर फराह खान, अनुपम खैर, सुनील शेट्टी आदि ने शुभकामनाएं दी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन