1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग शूरु होने से सिर्फ 24 घंटे पहले अभिषेक बच्चन ने क्यों छोड़ दी 'पलटन'

शूटिंग शूरु होने से सिर्फ 24 घंटे पहले अभिषेक बच्चन ने क्यों छोड़ दी 'पलटन'

 Published : Sep 25, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 01:55 pm IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है। हालांकि ऐसी चर्चा थी कि वह फिल्मकार जेपी दत्त की फिल्म 'पलटन' में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब इस फिल्म से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

Abhishek- India TV Hindi
Abhishek

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है। पिछले कुछ वक्त से वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि ऐसी चर्चा थी कि वह फिल्मकार जेपी दत्त की फिल्म 'पलटन' में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब इस फिल्म से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल अभिषेक ने इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने से सिर्फ एक दिन पहले ही इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है और इसकी टीम पहले शेड्यूल के लिए लद्दाख रवाना होने वाली थी।

लेकिन जेपी दत्ता की मुश्किलें उस समय और बढ़ गईं जब अभिषेक ने आखिरी वक्त में सिर्फ 24 घंटे पहले उनकी इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। फिल्म में अभिषेक के न होने की खबर खुद जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्त ने दी है। उन्होंने कहा, "अभिषेक अब 'पलटन' का हिस्सा नहीं हैं। यह हमारे लिए काफी हैरान करने वाला है। हम पहले ही पूरी कास्ट, क्रू और सेना अधिकारियों के साथ लद्दाख पहुंच चुके हैं। अब जल्द ही नए एक्टर का नाम घोषित किया जाएगा।"

बता दें कि अभिषेक ने निजी कारणों की वजह से आखिरी मौके पर इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि वह जेपी दत्ता की 'पलटन' में काम करने जा रहे हैं। (Happy B’day: शादी के बाद भी 10 साल तक इनके साथ लिव-इन में रहे थे फिरोज खान)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन