1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केदारनाथ' के बाद अब 'शराबी' का निर्देशन करेंगे अभिषेक कपूर

'केदारनाथ' के बाद अब 'शराबी' का निर्देशन करेंगे अभिषेक कपूर

 Published : Feb 26, 2019 08:52 am IST,  Updated : Feb 26, 2019 08:52 am IST

 'केदारनाथ' के बाद निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म 'शराबी' है। 

अभिषेक कपूर- India TV Hindi
अभिषेक कपूर

मुंबई: 'केदारनाथ' के बाद निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म 'शराबी' है। इसका निर्माण भूषण कुमार के टी-सीरीज और प्रज्ञा कपूर की 'गाई इन द स्काई पिक्चर्स' द्वारा किया जा रहा है। एक बयान में कहा गया कि हास्य से भरपूर फिल्म के कलाकारों का चयन हो रहा है और प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से हो रहा है। 

अभिषेक कपूर ने कहा, "भूषणजी और मैं साथ में काम करने को लेकर कुछ समय से बात करते रहे हैं। हम इसे खास बनाना चाहते थे। 'शराबी' इस सहयोग के लिए कॉमेडी, ड्रामा और संगीत का सही संयोजन होगी।"

भूषण कुमार ने कहा कि हम दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर फिल्म देने को लेकर उत्साहित हैं। प्रज्ञा कपूर ने कहा कि फिल्म के कलाकारों के संबंध में औपचारिक रूप से घोषणा जल्द की जाएगी। 

Also Read:

शाहिद कपूर को राजेश खट्टर ने किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा- हमें आप पर गर्व है

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के भाई का रोल करेंगे अंगद बेदी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 'कपूर एंड संस' के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन