1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2018: शाहिद कपूर से लेकर नेहा धूपिया तक साल 2018 में इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

Year Ender 2018: शाहिद कपूर से लेकर नेहा धूपिया तक साल 2018 में इन सितारों के घर आए नन्हे मेहमान

 Written By: Swati Pandey
 Published : Dec 21, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 10:53 pm IST

जानते हैं कुछ बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के बारे में, जो इस साल मम्मी-पापा बने हैं।

Bollywood celebrities became parents in 2018- India TV Hindi
Bollywood celebrities became parents in 2018

साल 2018 में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने शादियां तो की ही, साथ ही कइयों के घर ने मेहमान की एंट्री भी हुई। यह साल कई सिलेब्स के घर खुशियों की सौगात लेकर आया। शाहिद कपूर, नील नितिन मुकेश, सनी लियोनी सहित कई सितारे इस साल पेरेंट्स बने। लोग उनके बच्चों की तस्वीरें देखने के लिए एक्साइटेड भी नजर आए। जानते हैं ऐसे ही कुछ सिलेब्रिटीज के बारे में, जो इस साल मम्मी-पापा बने हैं।

शाहिद कपूर और मीरा कपूर

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने 5 सितंबर 2015 को बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम उन्होंने ज़ैन कपूर रखा। शाहिद और मीरा ने 2015 में शादी की थी। 2016 में उनकी पहली बेबी मीशा का जन्म हुआ था।

Shahid Kapoor and Mira Kapoor with their kids
Shahid Kapoor and Mira Kapoor with their kids

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम उन्होंने मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल मई में शादी की थी। शादी से पहले ही वह प्रेग्नेंट हो गई थीं।

अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव

केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा यादव ने 28 अगस्त को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम उन्होंने शमशेर रखा। अभिषेक और प्रज्ञा ने 2015 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। उनके पहले बेटे का नाम इशाना है।

सनी लियोनी और डेनियल वीबर

सनी लियोनी ने 2017 में एक लड़को को गोद लिया था। लड़की का नाम उन्होंने निशा रखा था। 4 मार्च 2018 को सनी और उनके पति डेनियल वीबर ने अनाउंस किया कि सेरोगेसी के जरिए उन्हें जुड़वां बेटे हुए हैं। बेटों का नाम उन्होंने अशर सिंह वीबर और नोह सिंह वीबर रखा। सनी और डेनियल ने 2011 में शादी की थी।

रोहित धवन और जानवी देसाई

डेविड धवन के बड़े बेटे और देसी बॉयज के डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई ने 31 मई 2018 को बेटी को जन्म दिया था। यह उनका पहला बच्चा है। रोहित और जानवी ने 2012 में गोवा में शादी की थी।

श्रेयस तलपड़े और दीप्ति तलपड़े

4 मई 2018 को श्रेयस और दीप्ति को सेरोगेसी के जरिए बेटी हुई। शादी के 14 साल बाद उनका यह पहला बेबी है। दोनों ने 2004 में शादी की थी।

सुनिधि चौहान और हितेश सोनिक

सुनिधि चौहान ने 1 जनवरी 2018 को बेटे को जन्म दिया था। सुनिधि और हितेश सोनिक ने 15 अप्रैल 2012 को शादी की थी। यह उनका पहला बच्चा है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन