1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का 55 साल की उम्र में निधन, शाहरुख-अक्षय कुमार संग कर चुके हैं काम

एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का 55 साल की उम्र में निधन, शाहरुख-अक्षय कुमार संग कर चुके हैं काम

 Published : Jul 28, 2020 07:09 am IST,  Updated : Jul 28, 2020 07:09 am IST

बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह शाहरुख खान, अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं।

parvez khan- India TV Hindi
परवेज खान Image Source : INSTAGRAM/@CINEROCKS

एक्शन निर्देशक परवेज खान का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। वह 55 साल के थे। परवेज श्रीराम राघवन की "अंधाधुन" और "बदलापुर" जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए ले जाने जाते हैं। उनके साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। निशांत खान ने भाषा को बताया कि परवेज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रूबी अस्पताल ले जाया गया था। 

निशांत ने बताया, " उन्हें सुबह में दिल का गंभीर दौरा पड़ा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें सेहत संबंधी कोई परेशानी नहीं थी, बस कल रात सीने में दर्द हुआ था।"

 वह 1986 से बॉलीवुड में काम कर रहे थे फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा कि एक्शन निर्देशक अपने काम में माहीर थे। उन्होंने परवेज के साथ 2013 में आई "शाहिद" में काम किया था जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 

हंसल मेहता ने ट्वीट किया, " अभी पता चला कि एक्शन निर्देशक परवेज का निधन हो गया। हमने शाहिद में साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने एक ही टेक में दंगों का दृश्य फिल्मा दिया था। बहुत हुनरमंद, ऊर्जावान और अच्छे इंसान थे। परवेज की आत्मा को शांति मिले। आपकी आवाज़ अब भी मेरे कानों में गूंज रही है। " 

परवेज ने अपना करियर एक्शन निर्देशक अकबर बक्शी के सहायक के तौर पर शुरू किया था और अक्षय कुमार की "खिलाड़ी" (1992), शाहरूख खान की "बाजीगर" (1993) और बॉबी देओल की "सोल्जर" (1998) फिल्मों में बक्शी के सहायक रहे थे। राम गोपाल वर्मा की 2004 में आई "अबतक छप्पन" से उन्होंने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू किया और "जॉनी गद्दार" (2007), सैफ अली खान की "एजेंट विनोद" (2012) और वरूण धवन की "बदलापुर" फिल्मों में श्रीराम राघवन के साथ काम किया। परवेज के परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और पोती हैं। 

(इनपुट-भाषा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन