1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के चलते इस राज्य में फंसे मनोज वाजपेयी, ना टीवी ना मोबाइल नेटवर्क

लॉकडाउन के चलते इस राज्य में फंसे मनोज वाजपेयी, ना टीवी ना मोबाइल नेटवर्क

 Published : Apr 11, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 04:57 pm IST

मनोज वाजपेयी इस गांव में शूटिंग कर रहे थे कि चार दिन बाद ही लॉकडाउन हो गया। अब मनोज जहां फंसे हैं वहां टीवी तक नहीं है।

manoj bajpei- India TV Hindi
मनोज वाजपेयी लॉकडाउन में फंसे Image Source : ISNTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में मुंबई से बाहर राज्यों में शूटिंग कर रहे कई सितारे भी वहीं फंस गए हैं। मनोज वाजपेयी के बारे में खबर आ रही है कि वो शूटिंग के लिए उत्तराखंड गए थे और लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद वहीं फंस गए हैं। लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद मनोज वाजपेयी मुंबई लौटने के लिए फ्लाइट बुक करवा ही रहे थे कि ट्रांसपोर्ट के सभी साधन भी  बंद हो गए औऱ नतीजा ये हुआ कि मनोज वाजपेयी पिछले तीन हफ्तों से उत्तराखंड के एक गांव में ही फंसे हुए हैं। 

टीवी तक नहीं है

मनोज वाजपेयी से जुड़े एक करीबी सूत्रों ने बताया है कि मनोज वाजपेयी उत्तराखंड के एक बाहरी इलाके में एक गांव में फंस गए हैं। जहां वो रुके हैं वहां टीवी तक नहीं है औऱ मोबाइल का नेटवर्क भी बहुत कमजोर है। कहा जा रहा है कि मनोज वाजपेयी दीपक डोबरियाल के साथ एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड गए थे। वहां चार दिन की शूटिंग के बाद ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई औऱ मनोज मुंबई लौट नहीं पाए।  

भाबी जी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन लॉकडाउन में इस तरह कर रही हैं टाइम पास

बीवी औऱ बेटी हैं साथ
राहत की बात ये है कि मनोज इस गांव में अकेले नहीं है। उनके साथ उनकी पत्नी शबाना और बेटी भी हैं औऱ सभी ठीक बताए जा रहे हैं। उधऱ दीपक डोबरियाल जो मनोज के साथ शूटिंग कर रहे थे, वो अकेले हैं, उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में हैं। 

पूरब कोहली ने परिवार के साथ दी कोरोना वायरस को मात, फैन्स को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया

मनोज वाजपेयी ने किया है टेक्स्ट मैसेज
मनोज वाजपेयी चूंकि कमजोर नेटवर्क के चलते फोन पर बात नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए संदेश भेजा है कि वो सभी पूरी तरह सुरक्षित औऱ स्वस्थ हैं। 

ये सितारे भी फंसे

आपको बता दें कि सोनू निगम भी लॉकडाउन के बीच दुबई में फंस गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि सोनू के साथ उनकी पत्नी औऱ बेटा है। उधऱ एक्टर सचिन जोशी भी दुबई में फंस गए हैं, जबकि उनकी फैमिली मुंबई में है। उधऱ जैकी श्राफ भी पुणे में कहीं फंस गए हैं जबकि उनकी पत्नी औऱ बच्चे मुंबई में हैं।

फ्लू के लक्षण देख डर गई थीं कृति खरबंदा, कहा-लगा कोरोना वायरस से हो गई हूं संक्रमित

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन