1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती

नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती

 Published : Apr 30, 2020 09:43 am IST,  Updated : Apr 30, 2020 03:53 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है।

rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर

बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं।

67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी।

निधन से पहले ये था ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट, की थी अहिंसा की वकालत

अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से आया संदेश

हमारे प्यारे ऋषि कपूर ने ल्यूकेमिया से दो साल की लड़ाई के बाद सुबह 8.45 मिनट पर आखिरी सांस ली। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अपने आखिरी समय तक उनसे हंसी-मजाक किया। वो दो जगहों पर अलग-अलग ट्रीटमेंट कराने के बाद भी हमेशा जिंदादिल और आशावादी रहे। ऋषि कपूर का फोकस हमेशा परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही रहीं। जो भी उनसे मुलाकात कर रहा था, वो इस बात से हैरान था कि वो कैसे उन्होंने अपनी बीमारी से लड़ाई की।

वो पूरे विश्व से मिलने वाले अपने फैंस के प्यार से बहुत ग्रेटफुल थे। उनके जाने के बाद, वो सब समझेंगे कि वो हमेशा स्माइल के साथ याद किए जाने चाहेंगे, आंसुओं के साथ नहीं। इस दुख की घड़ी में हम ये भी समझते हैं कि विश्व एक कठिन समस्या से गुजर रहा है। इसी वजह से आवाजाही और सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठा होने पर पाबंदी है। इसलिए हम रिक्वेस्ट करते हैं कि सभी फैंस नियमों का पालन करें और उनके पास कोई और रास्ता नहीं है।

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड गमगीन, अमिताभ से लेकर अक्षय तक सभी ने जताया शोक

 चंदनबाड़ी शवदाह गृह में होगा अंतिम संस्कार

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनबाड़ी शवदाह गृह में किया जाएगा। उनकी बेटी ऋद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं, साऊथ ईस्ट डीसीपी से उन्होंने मूवमेंट पास की परमिशन मांगी थी, जो उन्हें मिल गई है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि शाम को 4-5 बजे अभिनेता का अंतिम संस्कार होगा।

साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा था। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू सिंह के पति हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन