1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: 57 की उम्र में भी खुद को यूं फिट रख रही हैं एक्ट्रेस अनीता राज, जानें राज

लॉकडाउन: 57 की उम्र में भी खुद को यूं फिट रख रही हैं एक्ट्रेस अनीता राज, जानें राज

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 05:00 pm IST

अनीता इस समय टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में कुलवंत कौर की भूमिका निभा रही हैं।

Anita Raaj- India TV Hindi
एक्ट्रेस अनीता राज ने शेयर किया फिटनेस मंत्र Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: 80 के दशक में बॉलीवुड में कामयाबी के मुकाम को छूने वाली अभिनेत्री अनीता राज 57 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री रोजाना घंटों वर्कआउट करती हैं। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं।

अनीता इस समय टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में कुलवंत कौर की भूमिका निभा रही हैं।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं दृढ़ता से मानती हूं कि शरीर का सम्मान और पोषण करने में कभी देर नहीं होती है। किसी भी तरह की बीमारी से बचने के लिए अपने शरीर से प्यार करना और उसकी उचित देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।"

उन्होंने कहा, "मेरा फिटनेस मंत्र है, शरीर के प्रकार के अनुसार पौष्टिक आहार लेना चाहिए और रोजोना एक्सरसाइज करना चाहिए। मैं अपने प्रशंसकों से आग्रह करती हूं कि वे इस समय का उपयोग अपने मन, शरीर और आत्मा को डिटॉक्स करने के लिए करें। वर्कआउट करने से बड़ा कुछ नहीं है, एक्सरसाइज करें, ढेर सारा पानी पीएं। आपका शरीर आपका मंदिर है, इसलिए आप इसका ख्याल रखें।"

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन घोषित किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन