1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुद पर बना मीम पोस्ट किया

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुद पर बना मीम पोस्ट किया

 Published : Dec 15, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 04:34 pm IST

मीम में कार्टून कैरेक्टर की तस्वीर के ऊपर जहां 'स्क्विडवार्ड' लिखा गया है, वहीं दीपिका की तस्वीर के ऊपर 'स्क्विडवार्ड प्रो मैक्स' लिखा है।

Deepika padukone- India TV Hindi
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुद पर बना मीम पोस्ट किया Image Source : INSTAGRAM- DEEPIKA PADUKONE

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर खुद पर बना एक मजेदार मीम साझा कर अपने फैंस को हंसाया। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किए गए इस मीम में दीपिका के लुक की तुलना शो 'स्पॉन्जबॉब' के किरदार स्क्विडवार्ड से की गई है। दीपिका को तस्वीर में एक ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है।

मीम में कार्टून कैरेक्टर की तस्वीर के ऊपर जहां 'स्क्विडवार्ड' लिखा गया है, वहीं दीपिका की तस्वीर के ऊपर 'स्क्विडवार्ड प्रो मैक्स' लिखा है। इन सबके अलावा, दीपिका ने एक गिफी भी लगा रखा है, जिसमें लिखा है : "ओके।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में दीपिका फिल्म '83' में नजर आएंगी और इसके अलावा, वह शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी किरदार निभा रही हैं।

इसे भी पढ़ें-

दीपिका पादुकोण की मुस्कान ने जीती दुनिया, एथेंस एयरपोर्ट पर लगी संगमरमर की प्रतिमा

दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान से मिली ये सीख, खुद किया खुलासा

दीपिका पादुकोण 2021 में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल, 'पठान' समेत ये 5 फिल्में होंगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन