मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्रदर्शनी में फीचर किया गया है। प्रदर्शनी का नाम 'द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ द वल्र्ड ऑफ पीपुल्स' है। ऑथेंटिक स्माइल्स प्रदर्शनी को एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोरोना के कारण ब्रेक के बाद मेहमानों का स्वागत करने के लिए शुरू किया गया है। एथेंस में उनके प्रशंसक नायिका की ग्रे संगमरमर की प्रतिमा देख सकते हैं।
Related Stories
Pics: दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी फिर पहुंचे गेटवे ऑफ इंडिया, कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग
ऑथेंटिक स्माइल्स कैंपेन को उस समय दिखाया गया जब एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक ब्रेक के बाद मेहमानों का स्वागत करना शुरू किया जो कोविड-19 के कारण रुके हुए थे। यह यात्रियों को एक वार्म वेलकम देने के लिए था।
दीपिका के फैंस बहुत गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि वह एथेंस में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नायिका की ग्रे संगमरमर की बस्ट स्कल्पचर उनके भारतीय लुक में साड़ी में है, साथ ही गले में एक चोकर हार और एक छोटी सी बिंदी है और उसमें नीचे लिखा है, “भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुस्कुराती हुईं। ग्रे मार्बल, 2020 A.D. "
उनकी प्रतिमा के साथ अन्य लोगों के बीच एक अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता की प्रतिमा भी है।बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों शकुन बत्रा का अनाम फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस मूवी में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। गोवा में शूटिंग खत्म होने के बाद अब मुंबई में शूटिंग हो रही है। इसी सिलसिले में दीपिका, सिद्धांत और अनन्या पिछले कई दिनों से लगातार मुंबई की अलग अलग जगहों पर नजर आ रहे हैं।