1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को भाए दिवाली पर खुद पर बने मीम्स

दीपिका पादुकोण को भाए दिवाली पर खुद पर बने मीम्स

 Published : Nov 16, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 08:26 pm IST

दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर ये मीम्स खुद शेयर किए हैं।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

मुंबई: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के दिवाली लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया, जिसपर अभिनेत्री ने इसे मजाकिया तौर पर लिया। अभिनेत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मीम पोस्ट किया, जिसमें वह खुद को 'गाजर का हलवा' और रणवीर सिंह को 'मोतीचूर के लड्डू' वाले मीम से कंपेयर करते हुए दिखाई दे रही हैं।

दो तस्वीरों के कोलाज में, एक में गजर का हलवा और मोतीचूर का लड्डू है। दूसरे में दीपिका लाल रंग की साड़ी में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि रणवीर ऑरेंज रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण
Image Source : INSTAGRAMदीपिका पादुकोण

स्टोरीज को कैप्शन देते हुए दीपिका ने लिखा, "पक्का, क्यों नहीं।"

दीपिका पादुकोण
Image Source : INSTAGRAMदीपिका पादुकोण

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन