1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेत्री को भारी पड़ा बाल कटाना, नहीं मिलते अब मनचाहे रोल

इस अभिनेत्री को भारी पड़ा बाल कटाना, नहीं मिलते अब मनचाहे रोल

 Published : Apr 08, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 03:38 pm IST

यह स्टीरियोटाइप हटाने की जरूरत है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या पत्नी क्यों नहीं बन सकती? मैं उन्हीं में से हूं।"

मंदिरा बेदी- India TV Hindi
मंदिरा बेदी

मुंबई: बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी का कहना है कि छोटे बालों के कारण फिल्म उद्योग में वह एक खास तरह की भूमिकाओं तक सीमित रह गई हैं। फिल्म 'साहू' में अभिनेत्री नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मंदिरा ने कहा, "मैं अबू धाबी में शूटिंग के लिए रवाना होने वाली हूं। मुझे लगता है कि लोग मुझे पुलिस अधिकारी या नकारात्मक किरदार की तुलना में किसी भी अन्य भूमिका में सोच तक नहीं सकते। मैं अपने छोटे बालों के कारण एक ही तरह ही भूमिकाओं में फंस गई हूं।"

अभिनेत्री ने हाल ही में तमिल फिल्म 'अदंगैथी' की शूटिंग पूरी की है। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। यह पूछने पर कि अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के लिए क्या वह हेयरस्टाइल बदलना नहीं चाहतीं? उन्होंने कहा, "नहीं, कभी नहीं। मैंने बाल बढ़ाने के बारे में कभी नहीं सोचा। यह स्टीरियोटाइप हटाने की जरूरत है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या पत्नी क्यों नहीं बन सकती? मैं उन्हीं में से हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन