1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस सनी लियोन ने फैंस को इस तरह दी क्रिसमस की बधाई

एक्ट्रेस सनी लियोन ने फैंस को इस तरह दी क्रिसमस की बधाई

 Published : Dec 25, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 04:18 pm IST

सनी लियोन ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।

sunny leone- India TV Hindi
एक्ट्रेस सनी लियोन ने फैंस को इस तरह दी क्रिसमस की बधाई Image Source : INSTA- SUNNY LEONE

मुंबई: एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को क्रिसमस की बधाई दी है और महामारी के इस समय में नफरत की जगह प्रेम का प्रसार करने को कहा है। अभिनेत्री ने कहा है, "मैं अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। त्यौहारों के इस मौसम में सुरक्षित रहिए, प्यार का प्रसार कीजिए क्योंकि हम इस वक्त एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहां हमें नफरत से अधिक प्रेम को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में सनी एक्शन सीरीज 'गन-फू' में नजर आने वाली हैं। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित और लिखित इस सीरीज का निर्माण उन्होंने स्वयं अपनी बेटी कृष्णा भट्ट संग किया है। यह एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Christmas 2020: सनी लियोनी सहित 4 हीरोइनों के सांता क्लाज लुक खूब हुए वायरल, जरीन को तो पहचानना भी मुश्किल

सनी पिछले छह महीनों से लॉस एंजेलिस में रह रही थीं क्योंकि महामारी के शुरूआती दौर में उन्हें लगा था कि वह इस दौरान भारत की अपेक्षा अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित रहेंगी।

अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में अपनी वापसी की है और काम भी शुरू कर दिया है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

सनी लियोनी का स्पेशल मास्क, बिना मेकअप खराब किए ऐसे किया कोरोना से बचाव

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन