1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेत्री के साथ हुई रोंगटे खड़े करने वाली घटना, लोगों ने घेरकर की कपड़े फाड़ने की कोशिश

इस अभिनेत्री के साथ हुई रोंगटे खड़े करने वाली घटना, लोगों ने घेरकर की कपड़े फाड़ने की कोशिश

 Published : Apr 25, 2018 11:51 pm IST,  Updated : Apr 25, 2018 11:57 pm IST

कई बार यही हस्तियां दर्शकों के बीच इस तरह के फंस जाती हैं कि किसी आम लड़की की तरह इन्हें छेड़-छाड़ जैसी समस्याओं की सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में एक अभिनेत्री ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर सभी चौंक जाएंगे

Usasi- India TV Hindi
Usasi  

नई दिल्ली: फिल्मी सितारों तो जहां एक ओर अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के लिए फैंस से सराहना हासिल होता है। वहीं दूसरी कई बार यही हस्तियां दर्शकों के बीच इस तरह के फंस जाती हैं कि किसी आम लड़की की तरह इन्हें छेड़-छाड़ जैसी समस्याओं की सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में एक अभिनेत्री ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर सभी चौंक जाएंगे। दरअसल ओडिशा फिल्मों की जानी मानी अदाकारा उसासी मिश्रा ने एक समारोह के दौरान अपने साथ हुई शारीरिक प्रताड़ना के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी कर रोते हुए पूरी घटना के बारे में बताया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अंगुल जिल के डेरांग गांव में एक शो करने के लिए पहुंची थीं, जहां उन्हें 3 लोगों ने घेर लिया और उनके कपने फाड़ने लगे। वह ईस्टर्न ब्लू ओपेरा की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में परफोर्मेंस देने गई थीं, जहां उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश होने लगी। उसासी का कहना है कि उनकी कार को ऊी नुकसान पहुंचाने गया है। उन्होंने कहा, "उसासी ने मैं इस बात को सोच कर भी सहम जाती हूं कि कैसे उन लोगों ने मुझे घेरा और मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश करने लगे।"

उन्होंने आगे कहा, "यह घटना रात को करीब 11:45 बजे के आस पास की है। मैं खुद को सिर्फ इसलिए सुरक्षित रख पाई, क्योंकि मुझे तायक्वांडो आता है। उन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।" बता दें कि उसासी ने अपने शिकायत पत्र में इंद्रमणि साहू और उसके दोनों बेटो पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन