1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब रफ्तार के साथ धमाल मचाती दिखेंगी अदा शर्मा

अब रफ्तार के साथ धमाल मचाती दिखेंगी अदा शर्मा

 Published : Jun 08, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 06:39 pm IST

अदा शर्मा के पास फिलहाल तो कोई काम नहीं है, अब जल्द ही वह जाने माने रैपर रफ्तार के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार अदा रैपर रफ्तार के अगले म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में...

adah- India TV Hindi
adah

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा के पास फिलहाल तो कोई काम नहीं है, अब जल्द ही वह जाने माने रैपर रफ्तार के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार अदा रैपर रफ्तार के अगले म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में रफ्तार ने एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की, जो उनके वीडियो में नजर आने वाली थी। महिला की आंखे ढंकी हुई थी, जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि यह कौन है।

इसके बाद अदा शर्मा ने एक बयान में पुष्टि करते हुए बताया है कि, "हां, मैं यह वीडियो कर रही हूं। उन्हें लगा कि मैं इसके लिए सही हूं। मैंने बिना कुछ सोचे इस म्यूजिक वीडियो के लिए हां कर दिया।" रफ्तार जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म ‘ढ़िशूम’ का टाइटल ट्रैक 'तो ढिशूम' और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में 'धाकड़' जैसे बेहतरीन गाने जा चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ अदा शर्मा पिछली बार हाल ही में रिलीज हुई विद्युत जामवाल के साथ फिल्म 'कंमाडो 2' में नजर आई थीं। इससे पहले ‘हंसी तो फंसी’ और ‘1920’ में भी देखा जा चुका है। गौतम रोडे करने जा रहे हैं अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन